फतेहपुर, जनवरी 29 -- हसवां। थरियांव थाना के एकारी गांव में गुरुवार देर शाम लकड़ी लेकर घर लौट रही दो महिलाएं ट्रेन की चपेट में आ गई। दोनों ट्रैक पार रही थीं। इसी दौरान ट्रेन आ जाने से दोनों चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक में दोनों के शव छत विछत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एकारी गांव निवासी 40 वर्षीय शोभा देवी पत्नी रामभवन रैदास अपनी पड़ोसी 45 वर्षीय श्यामकली पत्नी स्व अर्जुन पासवान शाम को जंगल से चूल्हा जलाने के लिये लकड़ी काटने गई थीं। एक बार लकड़ी घर पर लकड़ी के गट्ठर रख आई थीं। दूसरी बार फिर से लेने आई थी। सिर पर लकड़ी लेकर दूसरी बार रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं। इसी दौरान कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आ गईं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की ...