सिद्धार्थ, अप्रैल 13 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। नकथर देवरिया गांव में बिना परमिट के दर्जनों शीशम और नीम के पेड़ों को काटकर जमींदोज कर दिए गए। बताया जाता है कि रविवार को नकथर देवरिया गांव में मदरसे के पास स्थित एक बाग में लकड़ी माफियाओं ने करीब 16 शीशम और तीन नीम के पेड़ों को काट दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में बिना परमिट के पेड़ों की कटाई कर लकड़ी की अवैध ढुलाई की जा रही है। वन दरोगा चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि बिना परमिट के शीशम के 10 पेड़ काटने वाले ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रभागीय वनाधिकारी को अवगत करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- राठ में फल-फूल रहा लकड़ी का अवैध कारोबार यह भी पढ़ें- प्लाटिंग के लिए काटे आम के पेड़ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें...