बहराइच, अप्रैल 10 -- बहराइच,संवाददाता। कतर्निया सेंचुरी से लगे ककरहा रेंज में लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जंगल में पौधरोपण में लगे वन दारोगा व अन्य कर्मियों ने जबड़े में जकड़ी महिला को बचाने के लिए शोर मचाते हुए ट्रैक्टर दौड़ाने लगे। जिसके बाद बाघ महिला को छोड़कर अंदर जंगल में चला गया। बाघ ने महिला का बाया हाथ खा लिया। जबड़ा व दाहिने हाथ का अंगूठा भी अलग हो गया है। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र का ग्राम पंचायत सेमरी घटही ककरहा रेंज से लगा हुआ है। गांव की रहने वाली 40 वर्षीय शांती देवी पत्नी शिवहरि सुबह करीब नौ बजे जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। इसी जंगल में वन दारोगा अपने कर्मियों संग पौधरोपण का कार्य कर रहे थे। तभी पीछे से घात लगाकर बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। बांया हाथ ज...