बाराबंकी, मार्च 29 -- निन्दूरा (बाराबंकी)संवाददाता। जिले के बड्डूपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को लकड़ी तोड़ने के दौरान जामुन के पेड़ से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। कोठी पुरवा मजरे ओझियापुर गांव निवासी विशुन कुमार (36), पुत्र स्वर्गीय बाबूराम, रविवार को गांव के बाहर जामुन के पेड़ पर चढ़कर लकड़ी तोड़ रहे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने पर स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और श...