गौरीगंज, जून 20 -- अमेठी, संवाददाता। जिले में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। जगदीशपुर क्षेत्र में एक दिन पहले करंट लगने से दो किसानों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा है। लेकिन विभाग अब भी जर्जर और खतरनाक विद्युत लाइनों को दुरुस्त कराने के प्रति गंभीर नहीं दिख रहा है। गौरीगंज क्षेत्र के बहोरिकपुर गांव के पूरे सरजू शुक्ल मजरे के बाहर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन दुर्घटना को खुला निमंत्रण दे रही है। यहां विद्युत पोल आधा झुक चुका है और लाइन को सहारा देने के लिए खेत की मेड़ पर लकड़ी की बल्लियां गाड़ दी गई हैं। यह भी पढ़ें- लकड़ी की बल्लियों के सहारे गुजर रही एचटी लाइन इन्हीं बल्लियों के सहारे एचटी लाइन गुजर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि तेज हवा या बारिश होने पर कभी भी तार टूटकर गिर सकते हैं, जिससे बड़ा हादसा हो...