रामपुर, मार्च 1 -- रामपुर, संवाददाता। मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद डॉ. एसटी हसन के समधी के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर चौथे दिन भी आयकर विभाग की दिल्ली इकाई का सर्वे जारी है। सुरक्षा का कड़ा पहरा बैठा हुआ है। सर्वे के दौरान किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। कुछ कर्मचारी केवल सामान लेने के लिए बाहर आ रहे हैं। इसके साथ ही मजदूरों के साथ की फैक्ट्रियों में मौजूद लोगों के मोबाइल किए जब्त कर लिए गए है। मालूम हो कि दिल्ली में एक बड़ी फर्म पर करोड़ों की टैक्स चोरी का आरोप है, जिसके तार रामपुर से भी जुड़े बताए जा रहे हैं। ऐसे में जिन फर्म से खरीददारी हुई है, वहां का रिकार्ड चेक किया जा रहा है, तीन दिन से रामपुर में चल रहे आयकर सर्वे को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...