मुजफ्फरपुर, मई 28 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के बसंतपुर मलिकान गांव में गुरुवार को बगीचा में लकड़ी काटने गए मुकेश पासवान (37) की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एएसआई नवीन कुमार ने छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया।बताया जाता है कि लकड़ी काटने के दौरान पेड़ की टहनी 11 हजार वोल्ट तार के संपर्क में आ गई, जिससे पेड़ में करंट दौड़ गया। चपेट में आने से मुकेश पेड़ से नीचे गिरकर बेहोश हो गया। परिजन व आसपास के लोग आनन-फानन में एसकेएमसीएच ले गए। वहां इलाज के बाद ठीक होने पर परिजन घर ले आए। यह भी पढ़ें- घास लाने गई महिला की करंट लगने से मौत करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई। इधर, थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने पर आगे की ...