सोनभद्र, दिसम्बर 26 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में लकड़ा बांध के गेट वाल्व में संदिग्ध परस्थितियों में एक व्यक्ति का शव उतराया मिला। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने लकड़ा बांध के गेट वाल्व में एक व्यक्ति का शव उतराया देखा। शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पाकर ग्राम प्रधान सुभाष भारती भी मौके पर पहुंच गए। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही दुद्धी कोतवाल और कस्बा चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को गेट वाल्व से निकलवाकर उसकी पहचान कराया। मृतक की पहचान 46 वर्षीय भागीरथी प्रसाद पुत्र स्व जियुत प्रसाद निवासी ग्राम धनौरा, स्थायी पता रामनगर वार्ड 7 नगर पंचायत दुद्धी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.