रामगढ़, अप्रैल 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। राजकीयकृत मध्य विद्यालय लईयो में सोमवार को एक सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लईयो उत्तरी पंचायत के मुखिया सुरेश उर्फ मदन महतो की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों के बीच दो सेट स्कूल ड्रेस, एक सेट जूता तथा स्वेटर का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। मुखिया सुरेश उर्फ मदन महतो ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- बाल संसद के प्रधानमंत्री पद के लिए चुनी गई कोमल उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। वहीं विद्यालय के प्रधानाध...