सुल्तानपुर, मई 17 -- लंभुआ, संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉ राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण बना। यह आयोजन रक्त जीवन सुरक्षित समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मिश्र की माता सुभद्रा देवी की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि स्वरूप संपन्न हुआ। उधर, शहर स्थित एक निजी हास्पिटल में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ आर के कनौजिया रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ राघवेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। यह भी पढ़ें- लंभुआ व शहर में रक्तदान शिवर का आयोजन हुआ सोसायटी ...