सुल्तानपुर, अप्रैल 6 -- लंभुआ, संवाददाता लंभुआ मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया। लंभुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर एक निजी प्रतिष्ठान पर एकत्रित होकर पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए पार्टी का झंडा लगा कर स्थापना दिवस मनाया एवं दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी।कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष/जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश राज मिश्रा, जिला सभासद डॉ केपी सिंह, जिला आर्थिक प्रकोष्ठ संजय सिंह बबलू, महामंत्री संजीव पाण्डेय, मंडल उपाध्यक्ष राम कृपाल वर्मा, सुनीता मोदनवाल, नन्हकू वर्मा , राज कुमार अग्रहरी, विजय शंकर त्रिपाठी, विनीत कुमार सिंह, र...