बोकारो, जून 6 -- हेडक्वाटर डीएसपी पवन कुमार के इंटेलिजेंस इनपुट पर बालीडीह पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे संगीन अपराधी मधु ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ नौ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस को वर्षों से उसकी तलाश थी। यह भी पढ़ें- रंगदारी, लूट व आर्म्स एक्ट का फरार मोस्टवांटेड गिरफ्तारमधु ठाकुर के गिरफ्तारी डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वह 11 फरवरी 2025 को फैब्रिकेटर चुन्नू वर्णवाल के साथ रंगदारी नहीं देने पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित था। यह भी पढ़ें- एसटीएफ और पुलिस की कार्रवाई में टॉप-10 का अपराधी गिरफ्तारवारदात में सहयोग इस घटना में उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन सिंह ने बताया ...