मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने की पुलिस ने मंगलवार रात अतरदह में छापेमारी कर दो वारंटी अमित कुमार और कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि दोनों आरोपितों के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी था। उसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एक ही मामले दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...