दुमका, अप्रैल 20 -- गोपीकांदर। प्रतिनिधि गोपीकांदर थाना की पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त पतरस देहरी पिता करमलाल देहरी के नाम से रविवार को साप्ताहिक हाट गोपीकांदर में ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। इश्तेहार साप्ताहिक हाट ब्लॉक परिसर एवं उनके घर खटगामा गांव में भी चिपकाया गया। इनके खिलाफ काठीकुंड थाना में कांड संख्या 19/2019 धारा 25(1-ए) 135 आर्म्स एक्ट 17 सी एल ए एक्ट 10, 13, 06, 7 के तहत् 2019 को प्राथमिकी दर्ज है। तभी से काठीकुंड एवं गोपीकांदर थाना की पुलिस इस अभियुक्त की तलाशी कर रही है। अभियुक्त दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र अंतर्गत खटगामा गांव के करमलाल देहरी का बेटा पतरस देहरी है,जो लम्बे समय में पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने अभियुक्त को सशरीर आत्म समर्पण कर पुलिस के हवाले आने का नसीहत दिया है। आत्म समर्पण ...