किशनगंज, अप्रैल 15 -- पौआखाली। बुधवार को सुखानी थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना कांड संख्या 08/26, दिनांक 05/02/26 धारा 309(4) बीएनएस के अंतर्गत माननीय न्यायालय से निर्गत गैर जमानती वारंट (एनबीडब्लू) के आधार पर मुख्य अभियुक्त मसीरुद्दीन उर्फ मसीर (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पजीर उर्फ पजीरुद्दीन के पुत्र के रूप में हुई है, जो अमल झारी, वार्ड नंबर-02, थाना पठामारी, जिला किशनगंज का निवासी बताया गया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त काफी समय से सक्रिय अपराधी के रूप में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। थाना प्रभारी मनु कुमारी ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आलोक में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ...