छपरा, जून 7 -- इसुआपुर, एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली गांव में लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर रविवार को न्यायालय के आदेश पर सीओ सतीश कुमार सिंह की उपस्थिति में विधिसम्मत कुर्की ज़ब्ती की कार्रवाई की गई।

अभियुक्त की जानकारी थानाध्यक्ष गौरव कुमार गौरव ने बताया कि थाना कांड संख्या 65/19 के अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ बाबा, पिता गणेश तिवारी, निवासी महुली, काफी समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने उसके घर पहुंचकर कुर्की ज़ब्ती की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान एसआई रत्नेश्वर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

धोखाधड़ी का मामला परसा: धोखाधड़ी से एक लाख नब्बे हजार की निकासी परसा, एक संवाददाता। मोबाइल में गुगल पे अकाउंट बनाकर धोखाधड़ी से एक लाख नब्बे हजार रुपए की निकासी को लेकर पीड़ित ने थाने में प्राथमिकी द...