लंबे समय से जमे बीसीसीएल अफसरों का होगा तबादला
धनबाद, मई 11 -- धनबाद, मुकेश सिंह। बीसीसीएल में संवेदनशील पदों पर वर्षों से काबिज अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान हो रही है। नियम है कि एक ही संवेदनशील पद पर तीन सालों से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी काम नहीं कर सकते हैं। अंदरखाने सूचना है कि कई ऐसे अधिकारी व कर्मचारी भी हैं, जो 15-15 सालों से काबिज हैं। ऐसे अफसरों और कर्मियों को स्थानांतरित करने का निर्देश है। इस सिलसिले में मानव संसाधन निदेशालय ने सभी निदेशकों को पत्र भी जारी किया है। कुछ का स्थानांतरण किया गया है तो कुछ की पहचान चल रही है। इस सिलसिले में कोल नेट से आंकड़े जुटाए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ का स्थानांतरण किया गया है तो कुछ अब भी पद पर काबिज हैं। कई अफसर ऐसे हैं, जो अंतर कंपनी स्थानांतरण के बाद भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर वापस आ गए। कोल कर्मियों में से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.