प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इनमें पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मोहम्मद सालिम, लीलापुर के विवेक यादव, राहुल सिंह, फतनपुर के अंकुर यादव, अविनाश कुमार, पुलिस लाइन के संतोष यादव, अनुचर अमन कुमार, महिला सिपाही ज्योति शुक्ला, नीतू यादव, श्रुति शर्मा और कंधई की मोनिका शामिल हैं। एसपी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर सभी को निलंबित किया गया है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...