शाहजहांपुर, अप्रैल 11 -- शाहजहांपुर। जिले में रोडवेज विभाग ने लंबे समय से ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में 40 और चालकों की सूची तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है, और अंतिम नोटिस देते हुए जल्द ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया है। परिवहन निगम के अंतर्गत कार्यरत इन चालकों को पहले भी ड्यूटी पर लौटने के लिए नोटिस जारी किए जा चुके हैं। एआरएम अरुण कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिन चालकों ने नोटिस मिलने के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की, उनके खिलाफ सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। सख्ती के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। अधिकारियों का कहना है कि लंबे समय से अनुपस्थित रहने से बस संचालन प्रभावित हो रहा था, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रोडवेज एआरएम अरूण कुमार कि संचालन व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.