बागपत, मई 18 -- बागपत। बागपत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। काफी समय से लोगों के खोए हुए 151 मोबाइल फोन सर्विलांस टीम व पुलिस टीम ने कई स्थानों से बरामद किए। इन मोबाइलों की कीमत 32 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को उनके मोबाइल वापस लौटाए। मोबाइल मिलने के बाद पीड़ितों के चेहरे खिल उठे। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि बरामद मोबाइल में आईफोन से लेकर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। ये मोबाइल फोन बागपत के साथ गोंडा, सहारनपुर, शामली, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान आदि जनपदों और प्रदेशों से बरामद किए। इनमें दो पुलिस कर्मियों के भी मोबाइल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सभी 151 फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं। सीईआईआर पोर्टल की मदद से आम व्यक्ति भी अपने फोन को आवश्यक जानकारियों के साथ ट्रै...