अयोध्या, अप्रैल 6 -- रानी बाजार। विधानसभा बीकापुर क्षेत्र स्थित रानीबाजार से भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाये गये शिव प्रकाश शर्मा का निधन हो गया। ग्राम पंचायत सथरी निवासी शिव प्रकाश शर्मा काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पहले स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने के कारण परिजनों ने उन्हें दर्शन नगर स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। मंडल अध्यक्ष के निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों व ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...