सीतामढ़ी, जून 10 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के ससौला चौक पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। बैठक में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर भारत देश में सबसे लम्बे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर किर्तिमान स्थापित करने वाले नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की सराहना की गयी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लगातार 12 वर्ष तक देश की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, खाद्य सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक प्रगति, वैश्विक प्रतिष्ठा, उज्वाला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी।इस मौके पर हेमंत कुमार मिश्र, सीमा जयसवाल, रविराज गुप्ता, राकेश कुमार झा, वीरेंद्र प्रसाद, संजय कुमार झा, विजय पासवान समेत कई भाजपा कार्यकर्ता...