कोडरमा, अक्टूबर 5 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल, कोडरमा के प्रतीक्षालय में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, एनसीडी सेल डॉ. रमण कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमण कुमार ने कहा कि मानसिक रोग किसी व्यक्ति की कमजोरी या असफलता का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। समय पर पहचान, उचित परामर्श और समुचित उपचार से मानसिक रोगों का प्रभावी प्रबंधन संभव है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही महत्व दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Pakur News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस सप्ताह के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम मानस...