कन्नौज, अप्रैल 9 -- कन्नौज। अमेरिका और ईरान के बीच दो सप्ताह के सीजफायर की घोषणा का असर अब कन्नौज के इत्र उद्योग पर भी दिखाई देने लगा है। खाड़ी क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव के कारण जहां निर्यात पूरी तरह प्रभावित हो गया था, वहीं अब हालात सुधरने की उम्मीद से व्यापारियों और निर्यातकों में राहत का माहौल है।कन्नौज का इत्र उद्योग मुख्य रूप से खाड़ी देशों यूएई, सऊदी अरब समेत अन्य अरब देशों पर निर्भर है। यहां से बड़ी मात्रा में इत्र का निर्यात होता है। लेकिन हालिया तनाव के चलते होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से कन्नौज के व्यापारियों का करोड़ों रुपये का माल समुद्र और बंदरगाहों पर फंस गया। कई शिपमेंट समय पर अपनी जगह तक नहीं पहुंच सके, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इत्र कारोबारियों के अनुसार पिछले करीब डेढ...