नई दिल्ली, जून 8 -- दिग्गज कार निर्माता कंपनी हुंडई ने भारतीय मार्केट में तहलका मचा दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी मई, 2026 में हुंडई की गाड़ियों को ग्राहकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। अगर मॉडल वाइज बिक्री की बात करें तो हमेशा की तरह हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। क्रेटा ने बीते महीने कुल 15,235 यूनिट्स की बिक्री की। इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 3 पर्सेंट की शानदार बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी मई, 2025 में यह आंकड़ा 14,860 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं इस दौरान कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।56% बढ़ गई हुंडई वेन्यू की बिक्री बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू रही। वेन्यू ने इस दौरान 56 पर्सेंट की धमाकेदार सालाना बढ़ोतरी के स...