नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं से बार-बार यह सवाल किया जा रहा है कि वे भविष्य में चुनावी राजनीति में आएंगे या नहीं? लेकिन वे'हां या ना' में दो टूक जवाब देने की बजाय गोलमोल उत्तर देते हैं। उनके जवाब में हां भी होता है और ना भी, फिर फैसला यह कहकर भविष्य पर छोड़ दिया जाता है कि 'अभी हम प्रेशर ग्रुप बनकर रहना चाहते हैं, राजनीति खराब नहीं है, देखा जाएगा जो होगा।' अब सीजेपी के सह-संयोजक सौरभ दास ने एक इंटरव्यू में इसकी वजह बताते हुए इशारा किया कि अरविंद केजरीवाल की अगुआई में हुए 'इंडिया अगेंस्ट करप्शन' के आंदोलन से सबक लेकर वह भविष्य की बातों को लेकर अभी दावे और लंबे चौड़े वादे नहीं करना चाहते। गौतरलब है कि अरविंद केजरीवाल से जब आंदोलन के दौरान भविष्य में राजनीति में उतरने को लेकर सवाल किया जाता था, वह वह कहते थे ...