खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया। नगर संवाददाता शहर के स्टेशन रोड का वर्षों से अतिक्रमण को हटाए जाने के बाद अब शहर में आवागमन सुलभ हुआ है। जिससे अब सड़क पूरी तरह खुली और व्यवस्थित नजर आने लगी है। लंबे समय से जाम, अव्यवस्था और अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए यह कार्रवाई एक बेहतर प्रयास है। पिछले करीब दो दशकों से जड़ जमाए हुए थी। सड़क के दोनों किनारों पर अवैध कब्जों, ठेलों और अस्थायी दुकानों के कारण रास्ता संकरा हो गया था, जिससे हर दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। आम लोगों, स्कूली बच्चों, मरीजों और व्यापारियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार इस समस्या को लेकर शिकायतें भी की गईं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया था। इसी बीच जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की और अतिक्रमण को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.