नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- वरुण धवन की 'बेबी जॉन' और राजकुमार राव की फिल्म 'भूल चूक माफ' के बाद उभर कर आईं एक्ट्रेस वामिका गब्बी अपनी परफॉर्मेंस के चलते दर्शकों के दिल जीत रही हैं। साल 2026 और 2027 में उनकी कई फिल्में कतार में हैं। तो चलिए जानते हैं उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट।पति पत्नी और वो दो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति पत्नी और वो' सुपरहिट रही थी। अब जल्द ही दर्शकों को इसका अगला पार्ट 'पति पत्नी और वो दो' देखने को मिलेगा जिसमें वामिका लीड रोल में होंगी।भूत बंगला अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही मेकर्स इसका ट्रेलर रिलीज कर सकते हैं। इस फिल्म में भी वामिका गब्बी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।G2 और DC बात तमिल और तेलुगू फिल्मों की करें तो इसमें भी वामिका के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है। साल 2026 में वो ...