लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों में बढ़ी अतिरिक्त बर्थ
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- यात्रियों को अतिरिक्त सीट और बर्थ उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों में स्थायी रूप से एक-एक स्लीपर कोच बढ़ाने का फैसला किया है। प्रयागराज-एसएसएस हुब्बली स्पेशल ट्रेन संख्या 04113 में पांच सितंबर से स्लीपर कोच की संख्या नौ से बढ़ाकर 10 कर दी जाएगी। इससे ट्रेन में कुल कोच 22 से बढ़कर 23 हो जाएंगे। वापसी की ट्रेन 04114 में यह बदलाव आठ सितंबर से प्रभावी होगा। इसी तरह सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन संख्या 04119 में पांच सितंबर से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। इसके बाद ट्रेन में 19 के बजाय 20 कोच होंगे। वापसी की ट्रेन 04120 में यह बदलाव छह सितंबर से लागू होगा। यह भी पढ़ें- पांच स्पेशल ट्रेनों की बढ़ाई संचालन अवधि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.