लंबी दूरी की बसों में मिलेगी डेबिट कार्ड से टिकट भुगतान सुविधा
रामपुर, मई 10 -- बस यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब लंबी दूरी की बसों में सफर के दौरान टिकट के लिए डेबिट कार्ड से भुगतान की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे नकद और यूपीआई पर यात्रियों की निर्भरता कम होगी। परिवहन निगम यात्रियों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं देने के लिए यह बड़ा कदम उठा रहा है। अभी तक बसों में केवल क्यूआर कोड और यूपीआई के जरिए ही डिजिटल भुगतान संभव था। नई व्यवस्था के तहत मुख्यालय से अत्याधुनिक ई-टिकट मशीनें भेजी जाएंगी। इन मशीनों में कार्ड स्वाइप करने की सुविधा भी होगी। यात्री आसानी से अपने डेबिट कार्ड का उपयोग कर टिकट प्राप्त कर सकेंगे। इस सुविधा को सुचारू रूप से लागू करने के लिए बस परिचालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें नई मशीनों और डिजिटल भुगतान प्रणाली के संचालन की जानकारी दी जाएगी। जिले में परिवहन निगम की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.