लखनऊ, जनवरी 3 -- कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी जारी है। यात्रियों को ट्रेनों के आने और जाने की सही सूचना न दिए जाने के कारण उन्हें सर्द हवाओं के बीच प्लेटफार्म पर घंटों बैठना पड़ रहा है। जो ट्रेन में सफर कर रहा है, वह बोगी में खत्म हो चुके पानी और गंदगी को लेकर परेशान है। अतिरिक्त ड्यूटी कर के थका ट्रेन का क्लीनिंग स्टाफ और कोच अटेंडेंट यात्रियों की सुन रहे हैं। इन सब अव्यवस्थाओं के कारण रेल सेवा को कोसते हुए यात्री यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। ट्रेन नंबर 12555 में गोरखपुर से बटिंडा के लिए यात्रा कर रहे शिरिश गौड़ ने कोच में पानी खत्म हो जाने को लेकर रेलवे के एक्स पर शिकायत की है। कहा कि वह सेकेंड एसी कोच ए-1 में यात्रा कर रहे हैं। वॉशरूम में पानी नहीं आ रहा है। नौचंदी एक्सप्रेस के एसएल-3 कोच के यात्री अनुराग कुमार ने रेलवे को कोच...