अररिया, मई 18 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। सीमावर्ती अररिया जिले का संवेदनशील माने जाने वाला फारबिसगंज स्टेशन पर पिछले 20 वर्षों से जीआरपी (गवर्नमेंट रेलवे पुलिस) की स्थायी तैनाती नहीं हुई। इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है। लंबी दूरी की ट्रेनों के संचालन और प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही के बावजूद स्टेशन पर न तो स्थायी जीआरपी थाना है और न ही महिला पुलिस बल की व्यवस्था। इसका सीधा असर यात्रियों विशेषकर महिलाओं एवं अकेले सफर करने वाली युवतियों की सुरक्षा पर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेशन परिसर में असामाजिक एवं संदिग्ध तत्वों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। कई महिलाएं विक्षिप्त होने का बहाना बनाकर लंबे समय से स्टेशन परिसर में डेरा जमाए रहती हैं। महिला पुलिस बल नहीं होने के कारण रेलवे सुरक्षा बल य...