लंबी दूरी, सटीक निशाना और...; पाकिस्तान ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल 'फतह-2' का सफल परीक्षण
इस्लामाबाद, अक्टूबर 13 -- पाकिस्तान ने मंगलवार को हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल 'फतह-2 एक्सटेंडेड रेंज' (ER) का सफल परीक्षण किया। सेना ने बताया कि यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल ने अपनी सभी तय क्षमताएं सही तरीके से दिखाईं। इस मिसाइल को लंबी दूरी के लक्ष्यों को बहुत सटीकता से निशाना बनाने के लिए तैयार किया गया है। सेना के अनुसार, फतह-2 ईआर में उन्नत नौवहन प्रणाली और अत्याधुनिक एवियोनिक्स लगाए गए हैं। इन आधुनिक प्रणालियों की मदद से मिसाइल उड़ान के दौरान अपनी दिशा और पथ को बदल सकती है। सेना ने स्पष्ट किया कि मिसाइल की यह खास क्षमता इसे और भी प्रभावी बनाती है। अपनी अनोखी प्रक्षेपवक्र और दिशा बदलने की वजह से यह मिसाइल लक्ष्य पर बहुत सटीक हमला कर सकती है और साथ ही दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने में भी सक्षम है। सेना के बयान में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.