वाराणसी, जून 10 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के सर्जरी विभाग की जूनियर रेजिडेंट के आत्महत्या के प्रयास के मुद्दे पर ऐपवा और आइसा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को निदेशक प्रो. एसएन संखवार से मुलाकात की। संगठनों ने दावा किया है कि अस्पताल में ड्यूटी का जूनियर रेजिडेंटों पर काफी दबाव है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जूनियर रेजिडेंटों ने कार्य के दबाव की बात कही है। हालांकि अधिकारियों ने इसका खंडन किया है। संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आईसीयू में वेंटिलेटर पर इलाजरत जूनियर रेजिडेंट को देखा। उसके पिता एसके चंदन और मां ममता श्रीवास्तव से भी मुलाकात की। इसके अलावा, टीम ने विभिन्न स्टूडेंट्स से भी बात की। कार्यकर्ताओं में ऐपवा प्रदेश सचिव कुसुम वर्मा, रोजा, मैथ्यू, विभा वाही, आइसा से राजेश, मिहिर, आशीष शामिल रहे।इस बीच प्रो. संखवार ने कहा कि जूनियर रेजिड...