अमरोहा, दिसम्बर 22 -- अमरोहा, संवाददाता। जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज में गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद की प्रथम अन्तर-महाविद्यालयीय तीन दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता रविवार से आगाज हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मुरादाबाद आंजनेय कुमार सिंह ने किया। एथलेटिक्स मीट में मुरादाबाद मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की 50 टीमें भाग ले रही हैं। महिला व पुरूष वर्ग की दौड़, मैराथन, भाला फेंक, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो आदि कुल 22 प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। महिला व पुरुष वर्ग के शाॅटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लम्बी कूद, 100 मीटर 1500 मीटर और 10000 मीटर दौड़ आदि प्रतियोगिताएं करवाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वीर वीरेंद्र सिंह ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सुरेश जैन, कुलाधिपति, तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, ...