विकासनगर, फरवरी 26 -- श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता गुरुवार को शुरू हुई। प्रथम दिन बालक-बलिका वर्ग की ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की लंबी कूद में कपिल और बालिका वर्ग में रेशमा प्रथम स्थान रहीं। इससे पहले अध्यापक अभिभावक संघ के अध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अहम अंग है। यह हमें प्रतियोगी, प्रगतिशील और स्वस्थ रखता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने कहा कि शिक्षा के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के अवसर हमें विद्यालय में मिलते हैं। इनमें आवश्यक रूप से सहभागिता करनी चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन लंबी कूद बालक वर्ग में कपिल चौहान प्रथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.