बरेली, मई 20 -- भीषण गर्मी-उमस में बुखार, डायरिया का हमला तेज हो गया है। जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड एक बार फिर फुल होने की कगार पर है और फीवर वार्ड में भी अब गिनती के बेड ही खाली बचे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। तपती धूप में मरीज दवा लेने के लिए काउंटर के सामने लंबी कतार में खड़े रहे। मंगलवार को जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। पर्चा काउंटर पर सुबह नौ बजे से लगी कतार दोपहर एक बजे तक लगी रही। ओपीडी में फिजिशियन, चेस्ट फिजिशियन और त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाने आए मरीजों की संख्या बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- ओपीडी-इमरजेंसी में पेट दर्द के साथ उल्टी और डायरिया के मरीज अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि मौसम में तेजी से बढ़ रही गर्मी के चलते शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इस मौस...