पटना, जून 10 -- राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा है कि राजस्व महाअभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के लिए 11 से 17 जून तक राज्यभर के सभी अंचलों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे। बुधवार को पुराना सचिवालय स्थित मुख्य सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 16 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक महाअभियान चलाया था। डॉ. जायसवाल ने कहा कि राज्य के सभी हलकों में शिविर लगाकर रैयतों से डिजिटल जमाबंदी में त्रुटि सुधार, छूटी हुई जमाबंदियों को ऑनलाइन करने, उत्तराधिकार आधारित नामांतरण तथा बंटवारा आधारित नामांतरण से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे। यह भी पढ़ें- 7 दिन में धड़ाधड़ पूरे होंगे जमीन के लंबित काम, दिलीप जायसवाल ने सीओ-आरओ को टाइट किया; संडे को भी छुट्टी नहीं अभियान के दौरान कुल 46 लाख आवेदन...