कौशाम्बी, मार्च 23 -- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्र ब्लॉक व तहसील स्तर पर लंबित हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने संबंधित एसडीएम व बीडीओ को पत्र भेजकर जल्द निस्तारित करने को कहा है। एसडीएम व बीडीओ को भेजे गए पत्र में सीडीओ ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना शासन की महत्वाकांक्षी एवं महत्वपूर्ण योजना है। सीएम डैसबोर्ड पर विभागीय योजनाओं/बिंदुओं के इंडीकेटर्स का शत-प्रतिशत अनुश्रवण सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित तिथियों में इसकी प्रगति समीक्षा शासन, मंडल व जिले स्तर पर की जाती है। मौजूदा समय में जिले के आठ ब्लॉकों में 145 व दो तहसील तहसीलों में सात आवेदन लंबित चल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि लंबित आवेदनों को अग्रसार...