रांची, मई 11 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा ने सोमवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर अपने संसदीय क्षेत्र से जुड़ी जनहित और स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न लंबित योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा अधूरी योजनाओं को शीघ्र पूरा कराने की मांग की। मुख्य सचिव से मुलाकात के दौरान सांसद ने खूंटी लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर देते हुए मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्ड और अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग रखी। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए अस्पताल भवन का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने सरायकेला-खरसावां जिले में प्रस्तावित 500 बेड अस्पताल भवन निर्मा...