कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर देहात। शासन के निर्देश पर तहसील स्तर पर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए माह में दो बार आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस महज औपचारिक होकर रह गए है। शिकायतों के निस्तारण में खानापूरी होने से लोग तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। शनिवार को अवकाश होने के कारण इस बार सोमवार को सिकंदरा में आयोजित जिला स्तरीय सामाधान दिवस में लंबित शिकायतों पर डीएम ने संबंधित अफसरों की क्लास ली। इसके साथ ही लपरवाही मं सुधार की हिदायत दी। सभी छह तहसीलों में पहुंचे 376 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें सिर्फ 12 का मौके पर निस्तारण कराने का दावा किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...