गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। लघु सचिवालय में शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। इसमें अधिकारियों को लंबित शिकायतों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम परमजीत चहल ने हर शिकायत के समाधान का विवरण एटीआर फॉर्म में भरकर पोर्टल पर अपलोड करें, जिससे वही शिकायत दोबारा खुलने की स्थिति न बने। इससे पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्रम विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दो साल पहले की लंबित शिकायतों का निपटारा पांच सप्ताह के भीतर किया जाए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं इन मामलों की समीक्षा करते हैं, इसलिए सभी विभाग अपने स्तर पर लोगों की समस्याओं को कम करने की दिशा में काम करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...