रांची, अप्रैल 10 -- रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य सचिव अविनाश कुमार से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। संघ ने नवनियुक्त सहायक आचार्यों के आठ महीने से लंबित वेतन के तत्काल भुगतान और शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृत्ति उन्नयन योजना (एमएसीपी) लागू करने की मांग की। साथ ही, आरटीई लागू होने से पूर्व के शिक्षकों हेतु पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव राम मूर्ति ठाकुर, दीपक चंद्र दत्ता, असादुल्लाह, संतोष कुमार, सलीम सहाय तिग्गा, राजेश कुमार सिन्हा शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...