पलामू, फरवरी 25 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अंतर्गत पलामू में वर्षों से कार्यरत सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी कर्मियों का मानदेय बीते 5 महीनों से ठप है। लगातार टलते भुगतान और प्रशासनिक अनदेखी से आक्रोशित सहिया एवं सामुदायिक प्रशिक्षक संघ झारखंड ने निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नाम पलामू सिविल सर्जन एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेखित है कि सहिया व संबंधित कर्मी 17 वर्षों से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बने हुए हैं, किंतु वही कर्मी अपने हक के मानदेय के लिए भटकने को मजबूर हैं। भुगतान में देरी से उनका परिवार गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने सभी सहिया, सहिया साथी, बीटीटी एवं एसटीटी का लंबित मानदेय का एकमुश्त भुगतान करने,एसएनए स्पर्श भुगतान प्रक्रिया को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.