संतकबीरनगर, मई 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। एएसपी सुशील कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में सर्किल मेहंदावल के समस्त थानों के विवेचकों/हेडमुहर्रिर के साथ महिला अपराध संबंधित लंबित विवेचनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान थानों पर अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत समीक्षा की। विवेचनाओं के लंबित रहने के कारणों पर चर्चा करते हुए अकारण लंबित प्रकरणों पर नाराजगी व्यक्त की तथा सभी विवेचकों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर त्वरित जांच, विधिक निस्तारण तथा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- महिला संबंधी अपराधों में करें त्वरित कार्रवाई : एएसपी साथ ही विवेचकों को भविष्य में विवेचना कार्य...