प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- कुंडा, संवाददाता। पीड़ितों के प्रति संवेदनशील, मानवीय व्यवहार अपनाने, पुलिस कार्य प्रणाली में पेशेवर दक्षता और अनुशासन बनाए रखते हुए अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाएं। यह बातें मंगलवार को कोतवाली में सर्किल के सभी थानेदारों के लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बृजनंदन राय ने कही। एएसपी ने कहा कि लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करें। साक्ष्य संकलन को मजबूत करने, निष्पक्ष एवं प्रभावी विवेचना सुनिश्चित करने, विधिक कार्रवाई को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। एएसपी ने कार्यों में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। समीक्षा बैठक में सीओ अमरनाथ गुप्ता, इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय, हथिगवां सत्येन्द्र सिंह, मानिकपुर नरेन्द्र सिंह, नवाबगंज संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.