संतकबीरनगर, अप्रैल 12 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राज शेखर पाण्डेय ने शनिवार को थाना दुधारा का भ्रमण किया। इस दौरान थाने पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण के साथ एक समीक्षा बैठक की।उन्होंने सभी विवेचकों को कड़े निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से किया जाए। विवेचना में अनावश्यक देरी कतई स्वीकार्य नहीं होगी।सीओ ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने बीट स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निरंतर गश्त बढ़ाने पर जोर दिया। थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनने और उनके त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, पुलिसकर्मियों को आम ज...