संतकबीरनगर, मार्च 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना कोतवाली एवं थाना दुधारा के विवेचकों के साथ लंबित विवेचनाओं की प्रगति व आईजीआरएस प्रार्थना पत्र के निस्तारण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने विवेचकों को निर्देश दिए कि जो विवेचनाएं छह माह से अधिक समय से लंबित हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।उन्होंने विशेष रूप से महिला संबंधी अपराधों, पॉक्सो एक्ट और गंभीर आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक साक्ष्यों के संकलन पर जोर दिया गया ताकि न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा सके। थाना कोतवाली एवं दुधारा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और कुर्की की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विवेचकों से कहा कि वे पीड़ितों शिकायतकर्ताओं क...