सीतामढ़ी, अप्रैल 8 -- शिवहर। शिवहर की विधायक डॉ श्वेता गुप्ता ने मंगलवार को स्थानीय परिसदन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान लंबित विकास योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही विकास कार्यों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...