सीतामढ़ी, मार्च 10 -- सीतामढ़ी। एसपी ने सोमवार को रीगा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर क्षेत्र के सभी थानों की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानों में दर्ज लंबित कांडों के निष्पादन, अनुसंधान की प्रगति और कार्यालय अभिलेखों के संधारण का जायजा लिया। इस दौरान एसपी अमित रंजन ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कांडों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जाए। एसपी ने महिला से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए थानों में संचालित महिला हेल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.